दुर्ग, 30 मई 2020 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री संजय पटेल द्वारा दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत स्थित 33/11 के.व्ही. गोढ़ी एवं पिरदा सबस्टेशन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियांे को निर्देशत करते हुए कहा कि गर्मी के समय प्रतिदिन अर्थिंग में पानी डालें एवं नियमित रुप से सभी जम्फरों, ए.बी.स्वीच की जांच कर सुधार कार्य करें। उन्होंने सभी फीडरों पर चलने वाले विद्युत लोड की जानकारी लेकर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के आवष्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को प्रसारित किए। श्री पटेल ने सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों के विद्यमान विद्युत उपकरणों एवं 33/11 के.व्ही.लाइनों के उचित रखरखाव, वितरण ट्रांसफार्मरों की यथास्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। विद्युत व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि वितरण ट्रांसफार्मरों एवं लाइनों के उपकरणों पर सतत निगरानी रखी जाए, विफल होने की स्थिति में इन्हें बदलने की त्वरित कार्यवाही हो। इस दौरान श्री पटेल द्वारा वितरण केंद्र भिंभौरी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। श्री पटेल ने उपस्थित कनिश्ठ अभियंता एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यालय में पर्याप्त दूरी बनाकर बैठने, मास्क एवं हैंड सेनेटाइजर का अनिवार्यतः उपयोग करने की सलाह दी। श्री पटेल ने कर्मचारियों से कहा कि बिल जमा करने आने वाले उपभोक्ताओं को आॅनलाईन पेमेन्ट या ‘‘मोर बिजली एप’’ के माध्यम से भुगतान करने हेतु प्रेरित करें। इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री व्ही.आर.मौर्या, सहायक अभियंता श्री ए.के.बनर्जी एवं श्री रणजीत महिलांगे तथा कनिश्ठ अभियंता श्री राहुल सिंह एवं श्री विषाल सिंह भी उपस्थित रहे।
सबस्टेशन के निरीक्षण में पहुंचे कार्यपालक निदेशक ट्रांसफार्मर एवं लाइनों के उपकरणों पर सतत निगरानी रखने के दिये निर्देश
May 30, 2020
56 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- Old Pension Scheme 2026: 1 करोड़ कर्मचारियों का इंतजार खत्म, 50% गारंटी मिली
- CA Vs CS: चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी के बीच क्या अंतर है?
- Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, 4 others killed in plane crash.. The PM expressed his condolences.
- सलीम राज ने कार्यालय, छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड व अन्य वक्फ संस्थानों पर किया ध्वजारोहण
- छोटा पारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रखा विचार
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment