CSEB - CSPDCL

छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनी में पहली बंफर वैकेंसी, भरे जाएंगे ढाई हजार पद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश के मुताबिक जूनियर इंजीनियर से लेकर मैदानी स्तर पर काम करने वाले लाइन अटेंडेंट के पद हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियुक्ति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पॉवर कंपनी में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एकमुश्त भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनी के इतिहास में पहली बार एक साथ ढाई हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। कंपनी में स्टॉफ का बहुत ज्यादा टोटा है। अब पॉवर कंपनी में थोक में कर्मचारियों की भर्ती का आदेश जारी किया गया है।

इन पदों पर होगी भर्ती- ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव और पॉवर कंपनी के चेयरमैन अंकित आनंद ने बताया कि राज्य बनने के बाद प्रदेश में विद्युत उत्पादन से लेकर उपभोक्ताओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। विद्युत उत्पादन क्षमता 1360 मेगावाट से बढ़कर 3224 मेगावाट हो गई है। राज्य बनने के समय 18.91 लाख उपभोक्ता थे, वे बढ़कर 56 लाख हो गए हैं। इस लिहाज से गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मैदानी अमले में रिक्त पदों पर भर्ती आवश्यक है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर वितरण, पारेषण और जनरेशन कंपनी में लगभग 2583 पदों पर भर्ती की जानी है। ये पद उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाएं देने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये पद मैदानी कार्यालयों में भरे जाएंगे। इनमें जूनियर इंजीनियर के 340 पद, डाटा एंट्री आपरेटर के 610 एवं परिचारक लाइन (प्रशिक्षु) के 1500 भरे जाएंगे। साथ ही पॉवर कंपनी के औषधालय में रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। पॉवर कंपनी में काफी संख्या में जूनियर इंजीनियरों का प्रमोशन करके असिस्टेंट इंजीनियर बनाया है, जिसके बाद जूनियर इंजीनियर के पद रिक्त हैं।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0515542