झारखंड के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है. जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने झारखंड के पाकुड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में जब छात्र इस कानून के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो पुलिस उनपर लाठीचार्ज करती है. इस कानून के खिलाफ पूरे देश में छात्र सड़कों पर हैं. झारखंड के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है. जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं. प्रियंका गांधी ने कुछ दिन पहले भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए अपील की थी कि संविधान को बचाने और देश को विभाजन से बचाने के लिए सभी आवाज उठाएं. प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से आयोजित ”भारत बचाओ रैली” में कहा, ‘‘ यह देश प्रेम का देश है. अहिंसा का देश है. युवाओं के सपनों का देश है. यह ऐसा देश है जिसके फौजी देश के लिए जान देने का जज्बा रखते हैं.”
मोदी सरकार CAA पर छात्रों की आवाज दबा रही हैं : प्रियंका गांधी
December 19, 2019
64 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: चतरा में तैनात सिपाही गिरफ्तार, लिस्ट से डाटा चुराकर अभ्यर्थियों को बनाता था शिकार
- ENG W vs IND W Test: स्मृति-हरमनप्रीत और दीप्ति के दम पर भारत ने बनाए 285 रन, पहले ही दिन इंग्लैंड को दिया शुरुआती झटका
- IND vs ENG 5th T20I Pitch and Weather Report: रोज बाउल की पिच और मौसम बढ़ा रहे भारत की चिंता, जानिए कैसा रहेगा मैच का मिजाज
- ‘धमाल 4’ की एंट्री से बदला ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस गेम, तीसरे शुक्रवार कमाई में आई गिरावट
- हिंद महासागर में भारत की ताकत शांति और सुरक्षा के लिए, दादागिरी के लिए नहीं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment