Chhattisgarh

कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया ध्वजारोहण

Oplus_16908288

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदो के परिजन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई शानदार प्रस्तुति

Oplus_16908288

जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में कौशल विकास एव तकनीकी शिक्षा रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। उन्होंने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय क्र 1 जांजगीर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृ़क्षारोपण भी किया। इस दौरान विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय, श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री आनंद मिरी, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम सहित जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश सिंह एवं श्री दीपक यादव ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी एवं परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल जांजगीर एवं परेड जुनियर वर्ग एनसीसी ज्ञानदीप को मिला प्रथम स्थान

परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल प्रथम, एनसीसी बालिका टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर को द्वितीय एवं एनसीसी बालक टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर को तृतीय प्राप्त हुआ। परेड जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी ज्ञानदीप उमावि जांजगीर प्रथम, एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर बालक द्वितीय एवं एनसीसी सेजेस क्रमांक 1 बालिका जांजगीर को तृतीय स्थान मिला। गाईड दल में प्रथम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गट्टानी जांजगीर एवं शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जांजगीर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी को प्रथम स्थान, ज्ञानदीप उमावि जांजगीर को द्वितीय तथा सेजेस चांपा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवान एवं शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0921680