Chhattisgarh National Raipur CG

अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न

अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न

रायपुर, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, रायपुर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संस्था की डायरेक्टर एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की फाउंडर सुश्री शगुफ्ता अफरोज का फूलों से आत्मीय स्वागत किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता के माध्यम से शिक्षक दिवस को विशेष और यादगार बनाया।
कार्यक्रम में शिक्षिका कविता सोनी मैम को उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीक्षा, हर्षा, युति, पूजा, प्रीति, शुभम् एवं डिलेश सहित सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर डायरेक्टर एवं फाउंडर सुश्री शगुफ्ता अफरोज ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा—
“शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके जीवन को सही दिशा, संस्कार और सफलता का मार्ग भी प्रदान करते हैं। एक शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होता है। शिक्षक द्वारा दिया गया ज्ञान और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवनभर उनके साथ रहता है। हमें सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान को अपने जीवन में उतारना चाहिए।”

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0921816