Raipur CG

प्याज की माला पहनकर शहर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा-मोदी सरकार जिम्मेदार

रायपुर। प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर शहर महिला कांग्रेस ने सोमवार को गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी महिलाओं ने प्याज की माला पहनकर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्याज की बढ़ती कीमत पर चिंता जताते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के सिर पर ठीकरा फोड़ा। आशा चौहान, अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस ने कहा कि बढ़ती हुई प्याज की कीमत के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है कि प्याज की कीमत को कम करें। आशा चौहान ने कहा कि यह सीधा-सीधा रसोई से जुड़ा मामला है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। प्याज आम से लेकर उच्च वर्ग के लोग खाते हैं, इसकी कीमत बढऩी नहीं चाहिए। भाजपा के शासनकाल में ही प्याज की कीमत आसमान छूती है। प्याज की बढ़ती कीमत के खिलाफ और प्याज की कीमत कम करने की मांग को लेकर हमने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उषा रंजन श्रीवास्तव, रायपुर लोकसभा प्रभारी महिला कांग्रेस ने कहा कि हमारी मुख्य मांग रसोई से जुड़ी है। जैसे नमक रसोई के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार प्याज भी आवश्यक है। हर परिवार में बिना प्याज के रसोई नहीं बनती और ऐसी आवश्यक वस्तु पर केंद्र सरकार प्रतिबंध लगा रही है, रेट बढ़ा रही है। इसके चलते हर गृहणी के बजट पर मार पड़ रही है, गृहणियां परेशान हो गई हैं। सोने की कीमत जैसे ही प्याज खरीदना होगा तो प्याज खाना ही बंद करना पड़ेगा। हम एक ही बात कहना चाहते हैं कि भाजपा सरकार के शासनकाल में प्याज महंगा होता है। भारत कृषि प्रधान देश है और कृषि प्रधान देश में यदि ऐसा कहा जाए कि प्याज की फसल कम हुई है तो वह किस काम के प्रधानमंत्री है। यदि आम जनता की छोटी सी आवश्यक चीज को आम जनता तक नहीं पहुंचा सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। शहर महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में अपर्णा फ्रांसिस, सुनीता शर्मा, राहत परवीन, बीन्द रानी प्रसाद, सायरा खान, कल्पन सागर, सोनिया यादव, कविता बघेल, सरिता शर्मा, खुशबू केडिय़ा, अनीता सिंग, निक्की खान, अंजना ज्योति राव, सुधा सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसी महिलाएं उपस्थित थीं।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0781757