Chhattisgarh COVID-19 Raipur CG

किसानोें से किये गये वादे को पुरा किया, किसानो के हितों में है न्याय योजना – कांग्रेस

रायपुर/27 मई 2020 पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सराकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया था। जिसको लेकर आज कांग्रेस भवन गांधी मैदान में प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, एवं ग्रामिण अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की और कहां की भुपेश बघेल द्वारा लगातार किसानों के हित में निर्णय लिए जा रहें है। इसी कड़ी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागु की, जिसके तहत 57 सौ करोड़ रूपए इस योजना में स्वीकृत की गयी जिसका फायदा प्रदेश के 19 लाख धान, मक्का, एवं गन्ना के किसानों को मिलेगा। साथ ही साथ धान के किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ दिया जाएगा, यह राशि 4 किस्तों में किसानों के खातों में पहुंचेगी। जिसकी पहली किस्त 15 सौ करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में आॅनलाइन जमा की जा चुंकि है, उन्होने बताया कि 83.67 लाख मी. टन धान के लिए 15 हजार 231 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चंुका है। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने इस योजना किसान हितैषी बताया और साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो किसानों के साथ हर परिस्थिति में खडे होने का वादा किया था, उसे पुरा किया।
ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा ने केन्द्र की भाजपा सरकार से किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढाकर 12 हजार करें, एवं उस राशि को किसानों के खातों में एक मुस्त डाले, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने कहां की इस कोरोना काल में राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को जो राशि दी जा रही है, उससे निश्चित ही किसानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति और मजबुत होगी,

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0762018