Raipur Raipur CG

नगर पंचायत समोदा में बीजेपी के 5 पार्षदों का इस्तीफा, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

नगर पंचायत समोदा में बीजेपी के 5 पार्षदों का इस्तीफा, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

रिपोर्टर मजहर इकबाल
लोकेशन रायपुर

रायपुर। आरंग से लगे नगर पंचायत समोदा में भाजपा पार्षदों के कथित सामूहिक इस्तीफे से जुड़ा एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वायरल पत्र में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित पांच भाजपा पार्षदों के नाम और हस्ताक्षर दिखाई दे रहे हैं। वायरल पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम संबोधित बताया जा रहा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य पूरे नहीं किए जा रहे हैं। पत्र के अनुसार नाली, पानी निकासी और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य लंबे समय से लंबित हैं। पार्षदों ने दावा किया है कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने से वे अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण पद छोड़ने जैसा निर्णय लेने की बात पत्र में लिखी गई है।

दीपक बैज – विकास का झूठा गुणगान करने वाली भाजपा को समोदा भाजपा पार्षदों की यह चिट्ठी मुंह में तमाचा है…
भाजपा के ही 5 निर्वाचित पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा देकर साफ़ लिख दिया कि विकास कार्य ठप पड़ चुके हैं, अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं, जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

https://x.com/i/status/2075570412097085654

Oplus_16908288

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0887518