झारखंड के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है. जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने झारखंड के पाकुड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में जब छात्र इस कानून के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो पुलिस उनपर लाठीचार्ज करती है. इस कानून के खिलाफ पूरे देश में छात्र सड़कों पर हैं. झारखंड के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है. जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं. प्रियंका गांधी ने कुछ दिन पहले भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए अपील की थी कि संविधान को बचाने और देश को विभाजन से बचाने के लिए सभी आवाज उठाएं. प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से आयोजित ”भारत बचाओ रैली” में कहा, ‘‘ यह देश प्रेम का देश है. अहिंसा का देश है. युवाओं के सपनों का देश है. यह ऐसा देश है जिसके फौजी देश के लिए जान देने का जज्बा रखते हैं.”
मोदी सरकार CAA पर छात्रों की आवाज दबा रही हैं : प्रियंका गांधी
December 19, 2019
44 Views
2 Min Read

You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा में तिरंगा फहराया जाये – डाॅ.सलीम राज
- डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल पर पारधी जनजाति के बच्चों, परिवारों को मिला शासकीय व कानूनी अधिकार
- पुराने चेहरों को नहीं लेना, छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल नया फार्मूला
- वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मिले डॉ रमन सिंह विधान सभा अध्यक्ष व सांसद विजय बघेल से
- पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग
Advertisements
Advertisements
Our Visitor







Add Comment