रायपुर। इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने एक आपात बैठक की और बैठक में सरगांव के एक पत्रकार पर आपराधिक लोगों के द्वारा किए गए प्राणघातक हमले को लेकर कड़ी निंदा की गई साथ में यह निर्णय लिया गया कि इस घटना को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा और मांग की जाएगी कि पुलिस प्रशासन के द्वारा इस पूरे प्रकरण की जांच की जाए एवं अपराधिक व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। एक पत्रकार को खुलेआम घर में घुसकर गुंडों के द्वारा जो इस घटना को अंजाम दिया गया है उससे राज्य में हो रहे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है साथ ही एसोसिएशन के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि इस घटना को लेकर अगर कोई कार्रवाई आने वाले समय में पुलिस प्रशासन के द्वारा नहीं किया जाता है तो पूरे प्रदेश भर में पत्रकारों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में इंडियन जनरलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मजहर इक़बाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एल एस उदय, प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता सैयद सफीक, सचिव अल्ताफ हुसैन, एडवोकेट भरत सोनी (विधिक सलाहकार) आदि सदस्यगण मौजूद थे।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (छत्तीसगढ़ ईकाई ) की आपात बैठक, पत्रकार हमले की कड़ी निंदा
September 28, 2021
215 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- खैर लकड़ी तस्कर के घर पुलिस की रेड, 81 लाख नकद बरामद
- ॐ शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक संपन्न; शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वें वर्ष बने निर्विरोध अध्यक्ष, 16वें दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू
- अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment