Raipur CG

गांधी मैदान कांग्रेस भवन में होगा प्रदेश स्तरीय गांधी विचारयात्रा का समापन 10 अक्टूबर को

रायपुर:। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर ब्लाक स्तर पर 11 से 17 अक्टूबर 2019 तक गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार ब्लाक स्तर पर गांधी विचारयात्रा के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हेतु दिनांक 9 अक्टूबर 2019 को प्रत्येक ब्लाक में अनिवार्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्लाक प्रभारी एवं ब्लाक के जिला कांग्रेस प्रभारी पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की जायेगी।
9 अक्टूबर बुधवार को बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत निवासरत एआईसीसी सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्यों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के पदाधिकारियों एवं त्रि-स्तरीय नगरीय निकाय, पंचायत, सहकारिता क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधियों को विशेष रूप से उपस्थिति में पदयात्रा की रूपरेखा तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने पर चर्चा होगी।
प्रदेश स्तरीय गांधी विचार पदयात्रा का समापन समारोह 10 अक्टूबर 2019 को राजधानी रायपुर स्थित गांधी मैदान कांग्रेस भवन में दोपहर 2 बजे होगी। जिसमें प्रदेश के समस्त प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है।
8 अक्टूबर का गांधी विचारयात्रा का कार्यक्रम
गांधी विचार यात्रा में 8 अक्टूबर को मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भाग लेंगे
गांधी विचार यात्रा में दिनांक 8 अक्टूबर 2019 मंगलवार को मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक विनय भगत, विधायक यू.डी. मिंज, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक गुलाब सिंह कामरो, विधायक विनय जायसवाल, विधायक उत्तरी जांगड़े, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सैयद इम्तियाज हैदर, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद अमजद, कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी भाग लेंगे। दिनांक 8 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 9 बजे सिलीडीह से यात्रा प्रारंभ कर गांधी विचार यात्रा कानामुका, कचना, राखी मोड़ और खोरपा जायेगी।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0498385