नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सीने में दर्द के बाद गृहमंत्री शाह को एम्स में भर्ती कराया गया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह देर रात भर्ती कराया गया. उनका इलाज एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में हो रही है. बता दें कि बीते दिनों ही शाह का कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया था सीने में दर्द की शिकायत- बताया जा रहा है कि कल शाम अचानक गृहमंत्री के सीने में दर्द उठा. वहीं उन्हें हल्की बुखार भी आई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. तीन दिन पहले कोरोना को हराकर लौटे थे घर- बता दें कि अमित शाह तीन दिन पहले ही कोरोना वायरस से निगेटिव होकर घर लौटे थे. अमित शाह 15 अगस्त के मौके पर अपने आवास पर ध्वजारोहण भी किया था. वहीं शाह अभी होम कोरेंटिन पर ही थे. शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट- मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री के एम्स भर्ती पर ट्वीट किया है. चौहान ने लिखा, ‘अमित शाह जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ हों और देश की सेवा में पुनः पुरानी ऊर्जा के साथ जुट जाएं. मेरी और देश की शुभकामनाएं आपके साथ हैं.’ एम्स ने जारी किया बयान- अमित शाह के भर्ती होने पर एम्स ने आधिकारिक बयान जारी किया है. अपने बयान में एम्स ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को पोस्ट कोरोना इलाज के लिए भर्ती किया गया है. उनकी स्थिति अभी ठीक है. 3-4 दिन से उन्हें बदन दर्द से संबंधित शिकायतें थीं.
Breaking News : गृहमंत्री अमित शाह की तबीयत अचानक खराब सीने में दर्द के बाद एम्स में भर्ती
August 18, 2020
77 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- बंगाल में बाढ़: मानवीय भूलों की एक श्रृंखला
- बंगाल बाढ़: मानवीय लापरवाही की बड़ी वजह
- नायिका की मृत्यु और टालमेट फिल्म ‘भद्रकाली’ की सफलता में अभिनेता के बदलने की कहानी
- बैंगलोर में अरिहंत इंस्टिट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने स्नातक दिवस मनाया, छात्र उत्कृष्टता को सम्मानित किया
- अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ICE और बॉर्डर पेट्रोल के लिए 70 बिलियन डॉलर का बजट पारित किया
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment