CAA - NRC National New Dehli Politics

NO CAA – NO NRC : गोली मारना बंद करो के लगे नारे, सोनिया के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

New Delhi 31.01.2020/ बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए सीएए को लेकर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने गोली मारना बंद करो, नो सीएए-नो एनआरसी के नारे भी लगाए।
इस प्रदर्शन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कई अन्य सांसद शामिल हुए। कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा के कई नेताओं के विवादित बयानों के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस सीएए और एनआरसी का खुलकर विरोध कर रही है। उसका आरोप है कि सरकार अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अपनी नाकामियां छिपाने के लिए इन मुद्दों को उछाल रही है।
सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल नागरिकता कानून और अर्थव्यवस्था समते कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। खुद सोनिया गांधी ने आज विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। दिल्ली में विधानसभा चुनाव और सीएए-एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण यह सत्र हंगामेदार बना रहेगा।
गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा और इस दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित कर रहे हैं। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। मध्यावकाश के बाद इसका दूसरा चरण दो मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल को संपन्न होगा।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0499123