Raipur CG

समाज सेवा में अग्रणी कदम में आवामे हिंद सोशल वेलफेयर कमेटी, गरीबों को रोज खाना बांट रही

रायपुर। आवामे हिंद सोशल वेलफेयर कमेटी ने गरीबों, बेसहारा, भूखे लोगों को लगातार सौ दिनों से गर्म भोजन खिला रहे हैं। समाज सेवा यह कार्य अनुकरणीय है। लोगों को निरंतर उनके पास खुद ही जाकर आवामे हिंद सोशल वेलफेयर के कार्यकर्ता उन्हें खाना परोसते हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन में तो गरीब लोग भूखे ही सो जाया करते थे लेकिन यह कमेटी ही समाजसेवा के कार्य में उतरकर इन लोगों को खाना उपलब्ध करा रही है।
याद रहे आवामे हिंद सोशल वेलफेयर कमेटी अप्रैल माह से समाज सेवा के कार्य में जुटी है। गर्मियों के दिनों में रेलवे स्टेशन में यात्रियों को पानी पिलाया। छांछ पिलाया। शहर के चौराहों पर छांछ, पानी की निरंतर व्यवस्था की। इस कमेटी के संस्थापक हैं सज्जादखान और उनके साथ और कई समाजसेवी जुड़े हुए हैं।
आज दिनांक 30 सितंबर 2019 सोमवार रात्रि 8 बजे जरूरत मंद असहाय बेसहारा गरीब निर्धन लोगों को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर आज 100वे दिन गर्म भोजन वितरण किया जा रहा है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0511816