Business Crime Education Entertainment Health National Politics Sport State

रेलवे सुरक्षा बल का दावा, 10,500 जवान भर्ती किए……….

भारतीय रेल ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में 10,500 कर्मियों की भर्ती की है। इनमें से कांस्टेबल की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं।
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पिछले साल मई में शुरू हुई थी और हाल ही में समाप्त हुई है। कुल 10,500 कर्मियों में 1,120 उप-निरीक्षक, 8,619 कांस्टेबल और 798 सहायक कर्मी पद पर भर्ती हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ में महिला कांस्टेबल की संख्या महज 2.25 फीसदी है, जिसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने महिलाओं को सशक्त करने और इस बल में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भर्तियां करने को प्रमुखता दी। केंद्रीय भर्ती समिति के अध्यक्ष अतुल पाठक ने कहा, आरपीएफ की सबसे बड़ी भर्ती में 82 लाख से ज्यादा आवेदन मिले।

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0414188