मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने यहां मंत्रालय महानदी भवन परिसर स्थित मैदान में मंत्रालयीन-अधिकारी-कर्मचारियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण कार्यालय में सेवा दे रहे सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र है। उनके द्वारा राज्य स्तर के सभी शासकीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक किया जा रहा है। श्री मण्डल ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की और बेहतर छवि के निर्धारण का दायित्व मंत्रालयीन कर्मियों का भी है। अतः वे सभी अपने शासकीय कार्यो के माध्यम से आम जनता तक यह संदेश पहुंचाएं की छत्तीसगढ़ की सरकार, संवेदनशील सरकार है। मंत्रालय में विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न प्रकार की समस्याओं, मांगों को लेकर आने वाले जनप्रतिनिधि-आम जनता को यह संतुष्टि होनी चाहिए कि उनकी बात पूरी गंभीरता से सुनी गई और उनके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। आवेदकोें को स्पष्ट जानकारी दी जाए कि उनके आवेदन पर किनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी। एक ही काम लेकर उन्हें बार-बार मंत्रालय न आना पड़े यह सुनिश्चित किया जाए। श्री मण्डल ने कहा है कि कार्यालय में अनुशासन बनाएं रखना भी श्रेष्ठ कर्मियों की पहचान है। अतः कार्यालय के निर्धारित समय का पालन करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगवा, सचिव श्री डी.डी.सिंह, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मंत्रालय के रजिस्ट्रार श्री बी.एस. कुशवाहा सहित मंत्रालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने मंत्रालयीन कर्मियों को अनुशासन की दी सीख
November 19, 2019
17 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर बरसे अनुपम खेर, बोले- 1000 करोड़ की सफलता ही सबसे बड़ा जवाब
- 20 साल बाद भी कॉर्पोरेट कर्मचारियों का पसंदीदा है कैलाश खेर का ‘ओ सिकंदर’, हर लाइन देती है आगे बढ़ने की प्रेरणा
- सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी के संकेत, BCCI ने रखी यह अहम शर्त
- IND W vs ENG W: भारतीय महिलाओं ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, 270 रन से इंग्लैंड को मात देकर बिगाड़ा दो खिलाड़ियों का फेयरवेल
- बंगाल में बिना मुकदमे 12 माह तक निरोध और दंगाइयों की संपत्ति जब्त करने वाले दो कानून लागू
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment