Internet WEB

TikTok करने जा रहा नया शुरुआत

TikTok वीडियो के बाद अब म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू करने की तैयारी में है और यह पहले से मौजूद लोगों को चुनौती देगी।
TikTok वीडियो को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज रहता है और पिछले कुछ सालों से सोशल नेटवर्किंग में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब कंपनी कुछ और नया करने की तैयारी में है। खबर है कि TikTok के मालिकाना हक वाली कंपनी ByteDance ने वीडियो के साथ अब एक और मजेदार शुरुआत की तैयारी की है। इस नई शुरुआत का नाम है म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस। पिछले कुछ महीनों में भारत में कईं म्यूजिक ट्रीमिंग सर्विसेस शुरू हुई हैं जिनमें स्पॉटीफाय और यूट्यूब शामिल हैं। वहीं पहले से मौजूद गाना और अन्य ने भी खुद को अपग्रेड किया है। इस बीच अब TikTok इस सेगमेंट में उतरने जा रहा है।
खबर है कि कंपने पहले ही देश की नामी म्यूजिक रिकॉर्ड कंपनी टी-सीरीज, टाइम्स और अन्य से पहले ही अधिकार खरीद लिए हैं वहीं यूनिवर्सल म्यूजिक, सोनी म्यूजिक और वॉर्नर म्यूजिक से लाइसेंस की बात चल रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी जल्द से जल्द इसकी शुरुआत कर सकती है और संभवतः यह अगले महीने ही शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल यह चुनिंदा बाजारों, भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील में शुरू हो सकता है। दावा यह भी है कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप में शॉर्ट वीडियोज की लाइब्रेरी भी होगी जिसमें वो सर्च करके गानों से सिंक कर सकेंगे। हालांकि, फिलहाल इस पूरी खबर को लेकर कंपनी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं आई है और ना ही इसमें और ज्यादा जानकारी उपलब्ध हो पाई है। अगर कंपनी अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप लाती है तो यह पहले से बाजार में मौजूद स्पॉटीफाय, एपल म्यूजिक, अमेजन म्यूजिक, गाना और जियो सावन जैसी सर्विसेस को चुनौती देगी। ByteDance को इस तगड़े कॉम्पटीशन में खुद को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0513394