M H State

महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी संग मिलकर बनाएगी सरकार ?

महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस अब खत्म लगता है क्योंकि गैर बीजेपी सरकार बनने की दिशा में शिवसेना आज बहुत बड़ा फैसला कर सकती है। जानकारी के मुताबिक शिवसेना एनडीए से गठबंधन तोड़ सकती है जिसके बाद उसे कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन मिल सकता है। और यह सब करने के लिए शिवसेना के पास शाम 7:30 बजे तक का ही वक्त है। वहीं मोदी सरकार में शिवसेना के कोटे के मंत्री अरविंद सावंत के दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की खबर है उन्होंने ट्विटर पर अपने इस्तीफे का ऐलान कर चुके हैं। अगर ऐसा हुआ तो आज तक महाराष्ट्र में सरकार बनने की सूरत साफ हो सकते हैं आज शाम 7:30 बजे तक शिवसेना को राज्यपाल को अपना जवाब देना है। क्योंकि बीजेपी के सरकार बनाने से इनकार के बाद राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है। दरअसल बीजेपी के सरकार ना बनाने के बाद शिवसेना के नेताओं ने इशारों में कहा कि एनसीपी और कांग्रेस को शिवसेना को समर्थन करना होगा। इसके लिए एनसीपी ने शर्त रखी थी कि शिवसेना को एनडीए से अपना पूरी तरह नाता तोड़ना होगा। खबर के मुताबिक शिवसेना एनडीए से नाता तोड़ सकती है इसका मतलब यह है कि शिवसेना ने एनसीपी की शर्तों को मान लिया है। अब गेंद कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन के पाले में शिवसेना इस बार अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वही बता दे कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं सरकार बनाने के लिए 145 सीटें चाहिए वहीं बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0819233