Technology

AC की कूलिंग कम हो गई है? पहले Turbo Mode ऑन करें, फिर सोचें गैस भरवाने के बारे में

गर्मियों के मौसम में AC का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि AC लगातार चलने के बावजूद कमरे को पर्याप्त ठंडा नहीं कर पाता। ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत गैस भरवाने का फैसला कर लेते हैं, जबकि समस्या किसी छोटी सेटिंग की भी हो सकती है।

अगर आपका AC Auto Mode पर चल रहा है, तो उसे Cool Mode में बदलकर देखें। Auto Mode में AC तापमान के हिसाब से खुद कूलिंग कम-ज्यादा करता है, जिससे दोपहर की तेज गर्मी में ठंडक कम महसूस हो सकती है।

इसके अलावा अगर आपके AC में Turbo Mode या Powerful Cooling फीचर है, तो उसे ऑन करें। यह फीचर कुछ समय के लिए AC की कूलिंग क्षमता बढ़ा देता है और कमरा तेजी से ठंडा होने लगता है।

फिल्टर की सफाई भी बेहद जरूरी है। गंदे फिल्टर एयरफ्लो रोकते हैं और AC की परफॉर्मेंस को कमजोर कर देते हैं। नियमित सफाई से कूलिंग बेहतर बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0807438