Technology

चार्जिंग के दौरान फोन हो रहा गर्म? अपनाएं ये आसान उपाय

गर्मियों में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना और स्लो चार्जिंग एक आम समस्या बन गई है। तापमान बढ़ने का सीधा असर फोन की बैटरी और चार्जिंग स्पीड पर पड़ता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक चार्जिंग के दौरान फोन का कवर हटाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे डिवाइस की गर्मी जल्दी बाहर निकलती है।

साथ ही हमेशा कंपनी का ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करना चाहिए। खराब या लोकल चार्जर फोन की बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

चार्जिंग के दौरान गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग से बचना चाहिए। इससे फोन पर दबाव बढ़ता है और डिवाइस तेजी से गर्म होता है।

फोन को हमेशा हवादार और ठंडी जगह पर चार्ज करना बेहतर माना जाता है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर अपडेट भी समय-समय पर करते रहना चाहिए।

About the author

Login_Admin

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0868720