रायपुर, 5 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल, एसडीओ श्री व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा
June 5, 2024
40 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- विशेषज्ञों ने जोर दिया: E20 अनुरूप ईंधन का व्यापक परीक्षण आवश्यक amidst बढ़ती चिंताओं
- भारत में स्थिरता शिक्षा को सैद्धांतिक से व्यावहारिक रूप में बदलने की आवश्यकता
- स्वास्थ्य समूहों ने भारत की आवश्यक दवाओं की सूची में व्यापक सुधार की मांग की
- चार्ली मंगर की मनोविज्ञान सीख: 5 छिपे हुए मानसिक जाल जो आपकी जीवन निर्णय लेने की प्रक्रिया बदल देते हैं
- ‘पिनाका’ और ‘ब्रिंदाविहारी’: गणेश अभिनीत फिल्मों की रिलीज डेट फिक्स
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment