Chhattisgarh

बस्तर, सरगुजा और दुर्ग में जोरदार बारिश; कड़ी धूप और गर्मी से मिली राहत, छत्तीसगढ़ में नौतपा के आखिरी दिन मौसम बदला

webworldnews.in

छत्तीसगढ़ में नौतपा के आखिरी दिन मौसम बदल रहा है। जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में बारिश हुई है। जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, नौतपा के आठवें दिन यानी शनिवार को रायपुर और बिलासपुर में दिन भर लू के हालात रहे। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आसपास रहा।

प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर शहर रहा। यहां दिन का तापमान 45.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। बस्तर संभाग में अगले 5 दिन अंधड़ और बारिश के आसार हैं। वहीं, दुर्ग में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।

दिनभर तेज गर्मी महसूस की गई। और रात के 9 बजे तक हीटवेव से लोग परेशान रहे। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या 12 से ज्यादा हो गई है। दुर्ग के अमलेश्वर में चल रही कथा सुनने मां के साथ आई 8 साल की बच्ची की भी लू लगने से मौत की खबर है। इससे पहले एक बुजुर्ग की जान भी जा चुकी है।

आज भी रायपुर समेत तीन संभागों लू के हालात-

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलेगी। यहां के जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

कुछ सिस्टम बने, जिससे आ रही नमी-

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगेय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक बनी हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास एक चक्रवात भी बना हुआ है। इस वजह से समुद्र की ओर से कुछ नमी आ रही है।

तेज धूप के कारण राज्य के कुछ-कुछ क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। यहां पर पहुंचने वाली नम हवा के कारण अब राज्य में कहीं-कहीं तेज अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0508880