Chhattisgarh

हज-2023 के चयनित हज यात्री, यात्रा की प्रथम किश्त व दस्तावेज़ जमा करे- मोहम्मद असलम खान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 08 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2023 हेतु चयनित समस्त आवेदक यात्रा की पहली किश्त राशि रु. 81,800/- प्रति हाजी, अंतिम दिनांक 07/04/2023 तक ONLINE/SBI/UBI में जमा कर उसकी पेय स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र, व पासपोर्ट, अंतिम दिनांक 10/04/2023 तक कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा करावे। पेय स्लिप एवं मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप हज कमेटी की वेब साइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने आगे बताया की हज 2023 के लिए जाने वाले हज यात्रियों के सहायतार्थ, खादिमुल हुज्जाज के ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10/04/2023 तक आमंत्रित किये गए है। खादिमुल हुज्जाज हेतु निर्धारित अहर्ताए व नियमावली का सम्पूर्ण विवरण हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0511748