रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा हज 2023 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन 31 मार्च 2023 को किया जाकर चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध कराइ गई है। उन्होंने बताया की, हज 2023 के लिए राज्य से कुल 1232 हज आवेदकों ने आवेदन किया है जिसमे 628 पुरुष एवं 604 महिलाये है। हज 2023 के लिए राज्य को कुल 649 हज सीटों का आवंटन हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाकर आवेदकों का रेंडम डिजिटल सिलेक्शन किया गया जिसमे 327 पुरुष एवं 322 महिलाये है । चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in, एवं राज्य हज कमेटी की वेब साइट www.cgstate.gov.in/web/haj-committee पर उपलब्ध है। इस अवसर पर हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, उर्दू अकादमी के चेयरमैन श्री इदरीश गाँधी, हज कमेटी के सदस्य श्री शमीम अख्तर, डॉ श्रीमती रुबीना अल्वी, श्री हाजी अब्दुल रज्जाक खान, सचिव श्री साजिद मेमन उपस्थित रहे।
हज-2023 के लिए हज यात्रियों का रेंडम डिजिटल सिलेक्शन संपन्न – मोहम्मद असलम खान
March 31, 2023
35 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- खैर लकड़ी तस्कर के घर पुलिस की रेड, 81 लाख नकद बरामद
- ॐ शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक संपन्न; शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वें वर्ष बने निर्विरोध अध्यक्ष, 16वें दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू
- अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment