Banking

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1 नवंबर से होने जा रहा है बड़ा बदलाव

देश के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के ग्राहकों को आने वाले 1 नवंबर से बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, इस तारीख से SBI सेविंग्स अकाउंट (Saving Accounts) पर मिलने वाले ब्याज को घटाने जा रहा है. ऐसे में अगर आपने भी अपने SBI अकाउंट में पैसे रखे हैं तो इस पर मिलने वाला ब्याज कम हो जाएगा. एसबीआई के मुताबिक, ब्याज दरों में यह कटौती 1 नवंबर 2019 से लागू किया जाएगा.

घट जाएगी जमा रकम पर ब्याज
SBI एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती करने जा रहा है. एक नवंबर से 1 लाख रुपये की राशि पर मिलने वाला ब्याज दर 3.50 फीसदी से घटकर 3.25 फीसदी हो गया जाएगा. बता दें कि बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त नकदी को देखते हुए एसबीआई ने बचत पर ब्याज दरों को घटाने का फैसला लिया है.

FD पर ब्याज दरें घटा चुका है SBI
इसी माह में ही भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने नीतिगत ब्याज दरों (Policy Rates) में लगातार पांचवी बार कटौती किया है, जिसके बाद SBI ने ब्याज दरों में भी कटौती करने का फैसला लिया है. FD में ब्याज दरों में यह कटौती 10 अक्टूबर को ही लागू कर दिया गया था. इस कटौती के तहत SBI ने एक साल से दो साल की मैच्योरिटी वाले रिटेल एफडी (Retail Fixed Deposit) पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का कटौती करने का फैसला लिया था. इसके बाद यह दर 6.50 फीसदी से घटकर 6.40 फीसदी हो गई है.

SBI ने 10 अक्टूबर से 2 करोड़ रुपये से ​अधिक जमा रकम पर भी ब्याज दरों को घटा दिया था. SBI ने 1 साल से दो साल तक की मैच्योरिटी वाली बल्क FD पर जमा दरों में 0.30 फीसदी की कटौती की थी. इसमें मिलने वाली ब्याज दर को बैंक ने 6.30 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया था.

SBI से कर्ज लेना हुआ सस्ता
इस सरकारी बैंक ने बीते 10 अक्टूबर से ग्राहकों के लिए कर्ज लेना भी सस्ता कर दिया था. इस बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) को भी 10 आधार अंक यानी 0.10 फीसदी कटौती किया है, जिसका लाभ सभी श्रेणी के ग्राहका उठा सकते हैं. बैंक की तरफ से एमसीएलआर में यह छठी कटौती है. इससे ग्राहकों की होम और ऑटो लोन की EMI रिसेट पीरियड के मुताबिक घट गई.

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0870587