Chhattisgarh

18 अगस्त को प्रदेश व्यापी हड़ताल प्रदेश सरपंच संघ द्वारा

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ के समस्त 11664 ग्राम पंचायतों के सरपंच द्वारा अगले माह एक दिवसीय प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेंगे यह जानकारी प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल धींवर ने दी है उन्होने समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच से रायपुर में होने वाले उक्त धरना प्रदर्शन, महारैली में शामिल होने का आह्वान किया है । छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ की 8 सूत्रीय अधिकार पत्र (मांगों) को लेकर 18अगस्त 2022 को बूढ़ा तालाब रायपुर की धरणा स्थल पर विशाल महारैली एवं एकदिवसीय महाधरणा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है,जिसमें, सरपंच ग्राम पंचायत के प्रति, शासन/ प्रशासन की निरंकुश नितियों की विरुद्ध हल्ला बोल हुंकार भरने के लिए प्रदेश भर की सरपंच भाई बहन एकत्रित होंगे और छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दुहरायेगे तथा एकजुट होकर अपनी संघ की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करेंगे।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0811038