रायपुर देवेंद्र नगर स्थित सांई बाबा मंदिर परिसर में विगत तेरह वर्षों से श्री सांई सेवा समिति के द्वारा वार्षिकी भंडारा का आयोजन इस वर्ष भी जनवरी की पहली तिथि को सम्पन्न हुआ इस अवसर पर सभी वर्ग धर्म के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ भंडारा प्रसाद का सेवन किया भंडारा साढ़े दस बजे के पश्चात श्री सांई बाबा को भोग चढ़ाया गया पश्चात विधिवत भंडारे का आगाज़ हुआ इस अवसर पर देवेंद्र नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे तथा अपने देखरेख में भंडारा वितरण कार्य संपादित कराया जो रात्रि के सात बजे तक निर्बाध गति से जारी रहा उल्लेखनीय है कि श्री सांई बाबा का यह भंडारा जन सहयोग से आयोजित किया जाता रहा है तथा स्थानीय देवेंद्र नगर निवासियों सहित राजधानी के समस्त सांई भक्त ऊर्जावान युवकों द्वारा परस्पर सौहाद्र पूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ भंडारा कार्यक्रम में हिस्सा लेते है तथा दिनभर प्रसाद वितरण करते है बताया जाता है कि इस बार पांच क्विंटल भंडारा बनाया गया कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन के हिसाब से भंडारा प्रसाद वितरण किया गया इस आयोजन में गोपाल ठाकरे,दीपक सोनी,अक्षय राठौर,सिद्धार्थ आदि उपस्थित थे।
नव वर्ष पर देवेंद्र नगर सांई मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन
January 1, 2022
87 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- मिलिए एक ऐसे इंसान से जो अपने जुनून के लिए जाने जाते हैं वो शख्स है हर्ष जसानी
- अमेरिका को तेहरान टाइम्स की चेतावनी, अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की धरती पर कदम रखा, तो वे केवल ताबूत में ही लौटेंगे वापस
- मुस्लिम हाल बैजनाथपारा में लगेगा 10 दिवसीय “ईद बाज़ार”
- हेडमास्टर फेडरेशन ने किया कैशलेस चिकित्सा सुविधा का स्वागत
- भगवंत मान CM भर्ती घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा:सांस लेने में दिक्कत, भर्ती हुए तो अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment