International

मोहम्मद आरिफ मलिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहे हिंदी के लिए मां भारती कविता महायज्ञ – अंतर्राष्ट्रीय आबाद हिंदी कविता पाठ आयोजन में काव्य पाठ कर भारत का प्रतिनिधित्व किया

31 अगस्त 2021 से 14 सितंबर 2021 -हिंदी दिवस तक 24 घंटे तक चला विश्व का किसी भी भाषा का सबसे लंबा काव्य पाठ हैं। “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन” में इसे स्थान दिया जाएगा।

रायपुर – छत्तीसगढ़ / मोहम्मद आरिफ मलिक ग्राम-पप्सरा जिला-बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा रायपुर, छत्तीसगढ़,भारत से “अंतरराष्ट्रीय” स्तर के *मां भारती कविता महायज्ञ* में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बी.एस.एफ. (वायु खंड) में अधीनस्थ अधिकारी के पद पर कार्यरत है। यह रायपुर से “मां भारती कविता महायज्ञ” में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मोहम्मद आरिफ एक अच्छे शायर, एयरोनॉटिकल इंजीनियर, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर तथा अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर हैं।
मां भारती कविता महायज्ञ हिंदी पखवाड़े के 31 अगस्त 2021 से 14 सितंबर – हिंदी दिवस तक चलने वाला किसी भी भाषा का अब तक का ऐतिहासिक व सबसे लंबा काव्य पाठ है जो 24 घंटे तक चला है। इसमें मोहम्मद आरिफ ने 3 सितंबर 2021 को अपना अपनी प्रस्तुति दी।
मां भारती कविता महायज्ञ “अंतरराष्ट्रीय अबाद कविता पाठ आयोजन” में हिंदी के लिए रायपुर छत्तीसगढ़ से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं इसमें 28 देशों ने हिस्सा लिया है भारत से मोहम्मद आरिफ चुनिंदा कवियों में से चुने हुए एक कवि है यह कविता महायज्ञ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इन्होंने बहुत खूबसूरती से अपनी गजलों को सुनाया है तथा बहुत सुर्खियां बटोरी है यह बहुत कम उम्र के उभरते हुए भारतीय शायर है , इन्होंने बहुत से चर्चित कवि कवित्री यों के साथ इस मंच को साझा किया है प्रमुखत: नरेश चंद्र जोशी जी, सुरेंद्र शर्मा (हास्य कवि) अनामिका अंबर जैन अनामिका चक्रवर्ती, इंदु, अलीशा हरीश नवल प्रमुखत: हैं। यह काव्य पाठ “द मैजिक मैन एंड चंद्रा यूट्यूब चैनल” तथा “फेसबुक”पर लाइव प्रसारित हुआ है। साहित्यकारों के इस समूह में अनामिका चक्रवर्ती, मृत्युंजय सोनी, संतोष जैन, सुषमा श्रीवास्तव, रश्मि मालवीय, इंदु सिंह, सुश्री इंदु सिंह, ऋचा श्रीवास्तव, अलीशा शेख़, एस. के. “रूप”, हर्षराज हर्ष, गौरव अग्रवाल, पल्लवी मुखर्जी, मीता दास, संदीप गौड़ बादल, रितेश श्रीवास्तव, प्रीति घोषाल, विरांगना श्रीवास्तव, अल्पना चक्रवर्ती, तेजराम नायक, डॉ रश्मि सोनकर, सोनाली बोस, वंदना वाजपेई तथा वर्षा रावल ने भी काव्य पाठ किया। रायपुर के बहुत से प्रसिद्ध कवियों ने इन्हें खूब सराहा है जैसे काविश हैदरी साहब, सुखअनवर साहब राजेश जैन राही साहब, राकेश साफिर, इरफान खान, आरडी अहिरवार तथा बिजनौर,उत्तर प्रदेश से सिराज पैकर पानीपति, चांद फटाफट तारिक अनवर कलीम जावेद साहब बहुत से शायरों ने इनको सराहा है तथा अपनी शुभकामनाएं दी…

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक हिंदी कीर्तिमान का हिस्सा रहे मोहम्मद आरिफ मलिक किसी भी भाषा का सबसे लंबा चलने वाला काव्य पाठ का हिस्सा बनकर इन्होंने देश का गौरव बढ़ाया साथ ही अपने ग्राम -पप्सरा, जिला -बिजनौर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह काव्य पाठ “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड” मे मैं दर्ज होने जा रहा विश्व का अंतरराष्ट्रीय स्तर का सबसे लंबा काव्य पाठ है। मोहम्मद आरिफ मलिक कई किताबों जैसे “काश” “ख्वाहिशें से मन से कलम तक” “करोनाकाल” तथा कुछ अन्य किताबों के सह लेखक भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध मंच “काव्य मंच” ने इन्हें “कविराज” सम्मान से सम्मानित किया है। “मां भारती कविता महायज्ञ”को भारत से अध्यक्ष डॉ हरीश नवल जी, प्रबंधक निदेशक पूनम सागर जी, निदेशक नरेश चंद्र जोशी जी, सह निदेशक नीता जोशी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य से अनामिका चक्रबर्ती इसकी छत्तीसगढ़ की संयोजक रही है, जिन्होंने इस खूबसूरत मंच को सजाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इनकी साहित्य के पढ़ने लिखने में खास दिलचस्पी होने के कारण यह अपनी रचनाओं में जमीनी हकीकत को बयान करते हैं हिंदी पखवाड़े के इस अवसर पर हिंदी भाषा की आवाज को विश्व में बुलंद कर रहे हैं।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Recent Posts

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0868347