नई दिल्ली। अफगानिस्तान में सरकार बनाने की कगार पर पहुंच गए तालिबान ने भारत को छोड़ छह देशों को कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा है. इनमें रूस और चीन के अलावा पाकिस्तान, कतर, तुर्की और ईरान शामिल है. चीन, रूस, तुर्की और पाकिस्तान के अफगानिस्तान स्थित दूतावास अभी भी पहले की ही तरह काम जारी रखे हुए हैं. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने एक दिन पहले ही सरकार गठन को अगले सप्ताह तक स्थगित करने का एलान किया था. उसने कहा था कि तालिबान एक ऐसी सरकार बनाने के लिये संघर्ष कर रहा है, जो समावेशी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्वीकार्य हो. बता दें कि इसके पहले भी दो बार तालिबान की ओर से सरकार बनाने की कवायद हुई थी, जिसके बाद आखिरी समय में कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था तालिबान को चीन का आसरा- तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि चीन की ‘वन बेल्ट, वन रोड’ पहल का समर्थन करता है, जो बंदरगाहों, रेलवे, सड़कों और औद्योगिक पार्कों के विशाल नेटवर्क के जरिए चीन को अफ्रीका, एशिया और यूरोप से जोड़ेगी. मुजाहिद ने यह भी कहा था कि तालिबान क्षेत्र में रूस को भी एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखता है, और वह रूस के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेगा.
अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार, भारत को छोड़ इन देशों को दिया न्योता…
September 7, 2021
52 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- खैर लकड़ी तस्कर के घर पुलिस की रेड, 81 लाख नकद बरामद
- ॐ शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक संपन्न; शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वें वर्ष बने निर्विरोध अध्यक्ष, 16वें दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू
- अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment