COVID-19 National New Dehli

अहमद पटेल को सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल को राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दिग्विजय सिंह ने दिया भावभीनी श्रद्धांजलि दिग्गज कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- कांग्रेस पार्टी के थे स्तंभ
पार्टी नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अहमद पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अहमद पटेल नहीं रहे. एक अभिन्न मित्र विश्वसनीय साथी चला गया. हम दोनों सन 77 से साथ रहे. वे लोकसभा में पहुंचे मैं विधान सभा में. हम सभी कांग्रेसियों के लिए वे हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा थे. मृदुभाषी, व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहना उनकी पहचान थी अहमद पटेल का निधन एक गहरा खाली स्थान छोड़ गया-प्रियंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक कहा उनका जाना कांग्रेस पार्टी के साथ देश को भी अपूर्णीय क्षति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख जताया है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि वे अहमद पटेल के निधन से दुखी हैं.कांग्रेस विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सबके लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी, गुजरात के साथ देश की भी अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर परिवाजनों को संबल प्रदान करे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है. प्रियंका गांधी ने कहा है कि अहमद पटेल न सिर्फ बुद्धिमान और अनुभवी साथी थे जिनके पास मैं हमेशा सलाह और सहयोग के लिए जाती थी, बल्कि वो एक मित्र के भी समान थे, जो हमलोगों के साथ विश्वसनीय साथी के तौर पर खड़े रहे. उनका निधन एक गहरा खाली स्थान छोड़ गया है. उनकी आत्मा को शांति मिले. …
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0648739