Chhattisgarh Raipur Raipur CG कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस पर नागपुर मे होने वाली विशाल रैली, शहर कांग्रेस ने रखी आवश्यक बैठक

रायपुर 26 दिसम्बर 2023। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण होने तथा 139वां स्थापना दिवस पर 28 दिसम्बर को नागपुर मे है तैयार हम रैली होगी। जिसे लेकर गांधी मैदान स्थिति कांग्रेस भवन मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय द्वारा जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता हेतु रायपुर के शहर एवं ग्रामीण की पत्रकारवार्ता ली गई। इस पत्रकार वार्ता मे सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन प्रभारी महामंत्री जी श्रीनिवास शामिल थे। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसम्बर को नागपुर मे दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी की विशाल रेली होगी। यह रैली 2024 के होने वाले चुवान का आगाज करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस रैली मे देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाखो की संख्या मे शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भी हजारो की संख्या मे सभी जिलो से कार्यकर्ता शामिल होंगे। नागपुर मे होने वाली रैली देश की राजनीति मे परिवर्तन शंखनाद होगा। बढती महंगाई बेरोजगारी राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले मे केंद्र की भाजपा सराकार की विफलताओ सवैधानिक संस्थाओ का स्वायता पर हमला के विरोध मे यह रैली आमआदमी की आवाज होंगी। कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय सन् 1885 से लेकर आज तक जनता के लिए जनता की आवाज बन कर संघर्ष करती आ रही है। देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ा देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण मे कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस ने जनसमस्याओ को लेकर मुखर है हम जनता की आवाज बने रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव मे बदलाव को लेकर है तैयार हम। यहां जानकारी मोहम्मद मजीद फहीम, प्रवक्ता शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने दी।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस पर नागपुर मे होेने वाले विशाल रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस भवन गांधी मैदान मे बैठक रखी गई। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसम्बर को नागपुर दोपहर 2 बजे विशाल रैली होगी। बैठक मे रायपुर शहर विधानसभा प्रभारी महेंद्र गंगोत्री शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ब्लॉक अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष पार्षद व जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। रायपुर शहर विधानसभा प्रभारी महेंद्र गंगोत्री ने रैली को सफल बनाने रायपुर शहर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को बड़ी संख्या मे पहुचने व रैली को सफल बनाने के लिए अवाहन किया। शहर अध्यक्ष द्वारा सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देशित किया गया की अपने अपने ब्लॉको से बड़ी संख्या मे नागपुर रैली मे पहुंचे।
इस बैठक मे अशोकराज आहूजा मदल तालेड़ा अशोक शिवहरे, मोहम्मद मजीद फहीम, कामरान अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी सहदेव व्यवहार नवीन चंद्राकर सुमीत दास देव कुमार साहू अशोक ठाकुर सचिन शर्मा दीपा बग्गा अरूण जंघेल माधव साहू दिप्तेश चटर्जी ममता राय गंगा यादव आशा चौहान पदमा कहार शब्बीर खान पिंकी बाघ पूनम यादव, हर्षित जायसवाल, निसार चांगल बाकर अब्बास मोहम्मद आसीफ सैफउल्लाह शाह प्रवीण चंद्राकर अनिल रायचुरा हितेश सोनवानी राजेश तांडी अमित कोसरिया मोहसिन खान शिव वर्मा कमलेश नथवानी पुष्पराज बैद मनोज कुमार पटनायक सुधीर मूर्ति योगेश दीक्षित सूरज कुलदीप डॉ. रामेश्वर सोनवानी राकेश नाडंगे वानेद उस्मानी ब्रम्हा सोनकर भुनेश्वरी डहरिया अर्चना सेनगुप्ता प्रकाश पुजारा दिलशाद हुसैन जीतु तांडी अविनय दुबे कृष्णा शर्मा महावीर देवांगन देवेंद्र दुर्गा भीम यादव डेमेंद्र यदू रितेश साहू आदि उपस्थित थे।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0766083