Chhattisgarh

रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य महिला स्व सहायता समूह को यथावत रखने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

प्रदेश में 20 हजार महिलाएं जुड़ी है तथा इनके माध्यम से 20 हजार परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक प्रतिनिधिमंडल ने महिला स्व सहायता समूह के द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य महिला समूह से छीन कर छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम को दिए जाने को लेकर राज्यपाल महोदय जी को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय जनता पार्टी तत्कालीन सरकार द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार वर्ष 2009-10 में आंगनबाड़ियों में रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य ठेकेदारों से लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए महिला स्व सहायता समूह को दिया गया था। तत्कालीन समय लगभग 400-500 करोड़ रू. का कार्य जो कि वर्तमान में 1 हजार करोड़ रू. तक हैं, महिला स्व सहायता समूहों को दिया गया था। प्रदेश में महिलाएं इस कार्य को सुचारू रूप से व गणुवत्तापूर्ण रूप से सम्पादित कर रही है तथा प्रत्येक समूह 01 वर्ष में 25 लाख से लेकर 50 लाख रू. तक पोषण आहार प्रदाय का कार्य कर रहा है तथा आर्थिक रूप से सक्षम हो रहा है। इस कार्य में प्रदेश में 20 हजार महिलाएं जुड़ी है तथा इनके माध्यम से 20 हजार परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिला समूहों से उक्त कार्य छीनकर बीज निगम को दिये जाने का निर्णयर्ण लिया है, जिसका प्रमुख उद्देश्य एक कंपनी विशेष तथा इस कंपनी/सस्ंथा/निगम के साथ अनुबंधित निजी सस्ंथा को लाभ देने व महिलाओं को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाना है। उल्लेखनीय है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा भी आगंनबाड़ियों में पोषण आहार का कार्य स्व सहायता समूहों को दिये जाने के पूर्व में निर्देश भी दिये गये है मगर सरकार की हठधर्मिता के कारण आज प्रदेश में न केवल माननीय न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना की जा रही ह ैबल्कि प्रदेश की सशक्त हो रही महिलाओं को कमजोर करने व सस्ंथा विशेष व उसके निजी भागीदार को फायदा पहुंचाने का कार्य कि या जा रहा है।
जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंप कर रेडी-टू-ईट आपूर्ति का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को यथावत बनाये रखने प्रदेश सरकार को निर्देशित करे। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुश्री लता उसेंडी, सह प्रभारी उषा टावरी, प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, ममता साहू, चंपादेवी पावले, विभा अवस्थी, किरण बघेल, सोना वर्मा, सरिता साहू प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0512323