शादी टूटने की ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है… कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है लेकिन क्या हो जब दूल्हा, मंडप छोड़ अपनी प्रेमिका के साथ भाग जाए. कर्नाटक के चिकमंगलुरू जिले में शादी टूटने की ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दूल्हा होने वाली पत्नी को मंडप में छोड़ प्रेमिका के साथ भाग गया. दुल्हन ने भी निर्णय लेने में देरी नहीं की और शादी में आए एक बाराती के साथ ही शादी कर डाली. बेंगलुरु मिरर की खबर के अनुसार, नवीन और उसके भाई अशोक की शादी होनी थी. अशोक की शादी तो हुई लेकिन नवीन भाग निकला. नवीन ने शादी के सभी रीति-रिवाजों में हिस्सा लिया लेकिन जब सात वचन लेने की बारी आई तो नवीन ने हमसफ़र ही बदल लिया. शादी के दिन ही नवीन की प्रेमिका ने धमकी दी कि अगर उसने सिंधु से शादी की तो वो विवाह समारोह में आकर ज़हर पी लेगी और सारे कार्यक्रम खराब कर देगी. इसी डर के कारण वह शादी छोड़कर भाग निकला. फिल्मी ड्रामा सी लगने वाली ये हकीकत यहीं नहीं थमी. ताज्जुब तो तब हुआ जब सिंधु ने मौके पर ही आए बारातियों में से किसी में जीवनसाथी तलाशना शुरू किया. सिंधु की तलाश चंद्रप्पा पर आकर खत्म हुई जो कि पूरे घटनाक्रम का चश्मदीद था. चंद्रप्पा, बीएमटीसी में बस कंडक्टर है. दोनों परिवारों की रजामंदी से सिंधु और चंद्रप्पा की रीति-रिवाज के साथ शादी हो गई. दूल्हा प्रेमी के साथ हुआ फरार दुल्हन ने बाराती से कर ली।
दूल्हा प्रेमिका के साथ हुआ फरार, इधर दुल्हन ने बाराती से कर ली शादी
January 9, 2021
289 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- NEET विवाद: ‘PM कार्रवाई करेंगे, छात्र घर लौट जाएं’, सलमान खान ने फिर की अपील; सोनम वांगचुक को भी दी सलाह
- दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रेस क्लबों ने की कड़ी निंदा
- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक फिफ्टी से भारत की शानदार जीत, जिम्बाब्वे को हराकर 4 महीने बाद T20I में लौटी टीम इंडिया
- काला सागर में भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर भारत की चिंता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की अहम बातचीत
- भारत की ग्रीन एनर्जी को मिलेगा नया बल: 2033 तक पांच स्वदेशी छोटे परमाणु रिएक्टर स्थापित करने का लक्ष्य
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment