तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी अखबार
बिलासपुर । बिलासपुर संभाग के जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज कर्ज से परेशान युवक ने 100 फीट से अधिक ऊचे मोबाईल टॉवर से छलाँग लगा दी| जिससे युवक की मौत हो गई| इससे पहले युवक ने टॉवर में चढ़ कर लोगों अपनी परेशानी बताई| उसके परिजन व पुलिस अफसर समेत सभी ने उसे कर्ज छूटने का आश्वासन दिया| किन्तु वह नहीं माना है और छलांग लगा दी| उसे तत्काल हॉस्पिटल ले कर गए, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया|
मृतक पामगढ़ निवासी प्रकाश कुर्रे पिता स्वर्गीय रोहित कुर्रे उम्र 22 -23 साल के करीब है| माँ सहोद्रा बाई ने बताया की मृतक भाईयो में सबसे बड़ा था| पति के मौत के बाद खेत उसके नाम पे आ गया था| जिसे उसने किसी के पास बिना किसी को बताए गिरवी रख दिया था| वर्तमान में धान बेचने के लिए जब पर्ची की जरूरत पड़ी तो यह बात खुल कर सामने आई| जिसके बाद से युवक परेशान रहने लगा| खाना पीना सब बंद कर दिया था| आज दोपहर 3.30 बजे के आसपास घर के सामने बने टॉवर पर युवक चढ़ गया| उसे बचाने के लिए 2 युवक और चढ़े जिसमें 1 दोस्त और 1 भाई था, लेकिन असफल रहे| उसकी माँ ने भी कहा की कर्जा हम छूट देंगे| लेकिन वह नहीं माना और छलाँग लगा दी|
पामगढ़ में कर्ज से परेशान युवक ने मोबाइल टावर से लगाई छलांग

Add Comment