Chhattisgarh COVID-19 New Dehli Raipur CG

नई फ्लाइट 21 नवंबर से उड़ान भरेगी रायपुर से दिल्ली के लिए

त्योहारी सीजन के बाद अब शादी सीजन में हवाई यात्रियों को दिल्ली के लिए नई फ्लाइट की सौगात मिल रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली की इस नई फ्लाइट को शुरू करने की घोषणा की है। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर से दिल्ली के लिए छह फ्लाइटें हो जाएंगी। इसमे इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइटें, एयर इंडिया की एक फ्लाइट और विस्तारा एयरलाइंस की एक फ्लाइट है। व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि इस प्रकार दिल्ली के लिए एक फ्लाइट मिलने से हवाई यात्रियों के लिए और फायदेमंद होगा। शादी सीजन में सीटोंकी उपलब्धता आसानी से होगी और किसी भी प्रकार से हवाई किराया अधिक नहीं पहुंचेगा।
यह रहेगा उड़ान का समय – इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई 2291 दिल्ली से सुबह 11.10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर एक बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6 ई2292 रायपुर से दोपहर 1.20 बजे उड़ान भरेगी और दिल्ली दोपहर 3.30 बजे पहुंचेगी।
जयपुर व पुणे के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग – ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि जयपुर व पुणे के लिए भी फ्लाइट शुरू किया जाना चाहिए। हवाई यात्रियों में इन दो क्षेत्रों के लिए काफी मांग बनी हुई है। व्यापारिक क्षेत्र होने के साथ ही घुमने के लिए भी यहां से जयपुर काफी संख्या में लोग जाते है। कुछ दिनों में रायपुर से जबलपुर व भोपाल को जोड़ने वाली फ्लाइट भी शुरू होगी। इसके लिए डीजीसीए की अनुमित का इंतजार बना हुआ है और सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0627580