अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी इस किताब में तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखे हैं। साथ ही सभी बड़े नेताओं के लिए अपनी राय भी लिखी है। किताब में उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र किया है। अब न्यूयॉर्क टाइम्स ने अब किताब की समीक्षा की है। यहीं से राहुल गांधी के बारे में ओबामा के विचार सामने आए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव समेत मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद जवाब देना भारी पड़ रहा है। इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बारे में कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जो पार्टी को और असहज करेंगी। बराक ओबामा ने राहुल गांधी को नर्वस करार दिया है। अपनी किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में बराकर ने लिखा, ‘राहुल गांधी में एक ऐसे घबराए हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं जिसने अपना कोर्ट पूरा कर लिया है और वह अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें विषय में महारत हासिल करने की योग्यता या फिर जुनून की कमी है। बराक ओबामा ने सोनिया गांधी पर भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘हमें चार्ली क्रिस्ट और रहम एमैनुएल जैसे पुरुषों के हैंडसम होने के बारे में बताया जाता है लेकिन महिलाओं के सौंदर्य के बारे में नहीं। सिर्फ एक या दो उदाहरण ही अपवाद हैं जैसे सोनिया गांधी।’ वहीं ओबामा की नजर में मनमोहन सिंह अगाध निष्ठा रखने वाले शख्स हैं। ओबामा की किताब में लिखी इन बातों से भारत में सियासी बवाल आ सकता है। ये बातें भी तब सामने आई हैं जब कहा जा रहा है कि बिहार में तेजस्वी यादव इसलिए मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, क्योंकि महागठबंधन में कांग्रेस कमजोर कड़ी साबित हुई। मध्य प्रदेश में भी सत्ता कांग्रेस के हाथ से जा चुकी है।
बराक ओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी के बारे में और क्या लिखा
November 15, 2020
50 Views
2 Min Read

You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के रायपुर जिले के सावन कुमार साहू हुए निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
- रेत के अवैध भंडारण पर ग्राम बरबसपुर में बड़ी कार्रवाई, जब्ती की कार्रवाई के साथ 54 – 64 लाख रुपए का अर्थदण्ड भी
- मीडिया कवरेज को लेकर जारी आदेश को अरविंद अवस्थी ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर निरस्त करवाया
- रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में आज अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया सरकार को जगाने
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केबिनेट के अहम फैसले
Advertisements
Advertisements
Our Visitor







Add Comment