International United Nations

अमेरिका को तेहरान टाइम्स की चेतावनी, अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की धरती पर कदम रखा, तो वे केवल ताबूत में ही लौटेंगे वापस

अमेरिका को तेहरान टाइम्स की चेतावनी, अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की धरती पर कदम रखा, तो वे केवल ताबूत में ही लौटेंगे वापस

तेहरान- ईरान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने शनिवार को अमेरिका को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है। अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की धरती पर कदम रखा, तो वे केवल ताबूत में ही वापस लौटेंगे।
ईरानी अखबार ने ‘नरक में आपका स्वागत है’ शीर्षक के साथ एक लेख प्रकाशित किया है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है। इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने घोषणा की है कि लगभग 2,500 मरीन सैनिकों के साथ नौसेना का एक जहाज पश्चिम एशिया पहुंच रहा है।
यूएसएस त्रिपोली की तैनाती- जापान में तैनात और ताइवान के पास अभ्यास कर रहे यूएसएस त्रिपोली (USS Tripoli) और 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के जवानों को दो सप्ताह पहले ही पश्चिम एशिया में तैनात होने का आदेश मिला था। यह तैनाती क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए की गई है।
लगभग एक महीने पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने भी कार्रवाई की। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उसके तेल और ऊर्जा संयंत्रों को नुकसान पहुंचाया गया, तो वह इजरायल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा। हाल की घटनाओं में इसके संकेत भी मिले हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, तेहरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं हो रही है। ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है, जबकि अमेरिका ने वर्तमान में युद्ध से एक छोटा ब्रेक लिया हुआ है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0867086