Google Play Store से 34 ऐप हटाए गए हैं। आशंका है कि इन ऐप की मदद से बैंक संबंधी धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा था। Google के मुताबिक, ये ऐप जोकर मैलवेयर से संक्रमित हैं। जोकर मैलवेयर बैंकों में सेंधमारी करने के लिए बदनाम है। जो भी ऐप जोकर मैलवेयर संक्रमित हो जाते हैं, उस मोबाइल का एक्सेस हैकर्स के हाथ लग जाता है। इसके बाद OTP या SMS की मदद से नेट बैंकिंग या पैमेंट ऐप ऑपरेट कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है। Google का कहना है कि वह पिछले करीब 2 माह से इन ऐप्स पर नजर रख रहा था और अब जोकर मैलवेयर की पुष्टि होने के बाद उन्हें Google Play Store से हटाया जा रहा है। इन ऐप पर बैन लगाने की कार्रवाई जुलाई से शुरू हो गई थी, जो सितंबर तक चली। इसी कार्रवाई के बारे में गूगल ने अब आधिकारिक जानकारी दी है। अब यूजर्स से कहा जा रहा है कि वे अपने मोबाइल से भी इन ऐप्स को डिलीट या अनइंस्टाल कर दें। साथ ही यूजर्स के कहा गया है कि वे विश्वसनीय कंपनियों द्वारा बनाए गए ऐप्स ही अपने मोबाइल में इंस्टाल करें। Google के मुताबिक, कैलिफोर्निया की साइबर सिक्योरिटी फर्म स्केलर ने जोकर मैलवेयर का पता लगाया है। इसके अलावा गूगल की एक टीम भी लगातार इस दिशा में काम कर रही है। गूगल के मुताबिक, 2017 से अब तक उसने 17000 से अधिक ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
OTP के जरिए धोखाधड़ी करने वाले 34 ऐप्स Google Play Store से हटे
November 5, 2020
52 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ‘कला और रचनात्मकता पर रोक नहीं लगा सकते’, महाप्रभु जगन्नाथ की एनिमेटेड फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- पालघर में 1.02 करोड़ की ड्रग्स बरामद, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार; मकान मालिक पर भी कार्रवाई
- कोयला ब्लॉक आवंटन मामला: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के खिलाफ 11 साल पुराना केस बंद, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया ट्रायल कोर्ट का समन
- अल्लू अर्जुन की ‘राका’ पर मेकर्स का बड़ा दांव! ₹1000 करोड़ के बजट की चर्चा, दो पार्ट में रिलीज और सरप्राइज कैमियो की अटकलें तेज
- WTC Points Table 2025-27: वेस्टइंडीज से हारते ही पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंची बाबर की टीम; जानिए भारत की स्थिति
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment