Google Play Store से 34 ऐप हटाए गए हैं। आशंका है कि इन ऐप की मदद से बैंक संबंधी धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा था। Google के मुताबिक, ये ऐप जोकर मैलवेयर से संक्रमित हैं। जोकर मैलवेयर बैंकों में सेंधमारी करने के लिए बदनाम है। जो भी ऐप जोकर मैलवेयर संक्रमित हो जाते हैं, उस मोबाइल का एक्सेस हैकर्स के हाथ लग जाता है। इसके बाद OTP या SMS की मदद से नेट बैंकिंग या पैमेंट ऐप ऑपरेट कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है। Google का कहना है कि वह पिछले करीब 2 माह से इन ऐप्स पर नजर रख रहा था और अब जोकर मैलवेयर की पुष्टि होने के बाद उन्हें Google Play Store से हटाया जा रहा है। इन ऐप पर बैन लगाने की कार्रवाई जुलाई से शुरू हो गई थी, जो सितंबर तक चली। इसी कार्रवाई के बारे में गूगल ने अब आधिकारिक जानकारी दी है। अब यूजर्स से कहा जा रहा है कि वे अपने मोबाइल से भी इन ऐप्स को डिलीट या अनइंस्टाल कर दें। साथ ही यूजर्स के कहा गया है कि वे विश्वसनीय कंपनियों द्वारा बनाए गए ऐप्स ही अपने मोबाइल में इंस्टाल करें। Google के मुताबिक, कैलिफोर्निया की साइबर सिक्योरिटी फर्म स्केलर ने जोकर मैलवेयर का पता लगाया है। इसके अलावा गूगल की एक टीम भी लगातार इस दिशा में काम कर रही है। गूगल के मुताबिक, 2017 से अब तक उसने 17000 से अधिक ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
OTP के जरिए धोखाधड़ी करने वाले 34 ऐप्स Google Play Store से हटे
November 5, 2020
46 Views
2 Min Read

You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल से वार्ता सफल, विभागीय कार्य नियमित रूप से होंगे संचालित
- जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, विभागीय कार्यों में आ रही तकनीकी समस्याओं का आपसी समन्वय से करें निराकरण: मंत्री केदार कश्यप
- वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यों की समीक्षा, हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री साय
- ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’: शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रायपुर प्रेस क्लब में धूमधाम से मना ‘सावन उत्सव’
Advertisements
Advertisements
Our Visitor







Add Comment