रायपुर, 18 सितम्बर 2020 / कहते हैं – मंजिल उन्हीं को मिलती, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है। मजबूत इरादों वाली हल्दी की खेती करने वाली जय गंगा मैया स्वसहायता समूह की महिला कृषक श्रीमती प्रीति साहू ने इस बात को सही साबित कर दिखाया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करमतरा की श्रीमती प्रीति साहू ने धमतरी के मोरवा में हल्दी की खेती का प्रशिक्षण लिया और प्रोत्साहित हुई। उन्होंने कहा कि राज्य आजीविका मिशन की सहायता से मिली राशि से उन्हें हल्दी की खेती करने का हौसला मिला और फसल बहुत अच्छी हुई है। श्रीमती प्रीति ने बताया कि उन्होंने अपनी बाड़ी के 70 डिसमिल में हल्दी की खेती की है। जिसके लिए उन्हें राज्य आजीविका मिशन की सहायता से 50 हजार रूपए का ऋण मिला और उन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाये। उन्होंने बताया कि एक फसल में लगभग 15 क्विंटल तक हल्दी उत्पादन होगा। जिससे 40 हजार रूपए तक आमदनी हो जाएगी। उनकी बाड़ी में क्रेडा की ओर से सिंचाई के लिए सोलर पैनल भी लगा हुआ है।
हल्दी की खेती से आर्थिक तरक्की की ओर अग्रसर बिहान समूह की महिला कृषक प्रीति
September 18, 2020
47 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- खैर लकड़ी तस्कर के घर पुलिस की रेड, 81 लाख नकद बरामद
- ॐ शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक संपन्न; शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वें वर्ष बने निर्विरोध अध्यक्ष, 16वें दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू
- अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment