National

प्रियंका गांधी जल्द ही लखनऊ में हो सकती है शिफ्ट, जानिये वजह

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में अपना डेरा जमाने की तैयारी में है। कहा यह जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द ही लखनऊ शिफ्ट हो सकती हैं। जहां से वह राज्य की पार्टी गतिविधियों पर ध्यान रख सकेंगी। यहां रहकर वहां की चीजों को समझेंगी और संगठन को मजबूत करेंगी। प्रियंका ने लखनऊ में अपना आवास तलाशना भी शुरू कर दिया है।
माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने यह कदम अदिति सिंह प्रकरण के बाद ही उठाया है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश पर अपना ध्यान ज्यादा केंद्रित करना चाहती हैं। प्रभा साक्षी के पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी अपनी दादी की मामी शीला कौल के लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित घर को भी एक विकल्प के रूप में देख रही हैं। अब तक कांग्रेस परिवार का कोई भी सदस्य रायबरेली या फिर अमेठी में ही ठहरता था लेकिन अब प्रियंका पार्टी कार्यक्रमों को देखते हुए लखनऊ में शिफ्ट होने की कोशिश कर रही हैं। इसके अलावा पार्टी नेताओं से प्रियंका गांधी ने साफ कह दिया है कि वह दूसरे दलों के नेताओं को जोड़ने से बेहतर युवा और नए लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ें। प्रियंका ने यह भी कहा कि आप पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराएं।

साभार रियल टाइम

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0613464