महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के परिप्रेक्ष्य में आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके की उपस्थिति में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भिलाई के श्री प्रभंजय चतुर्वेदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित कर्णप्रिय भजनों का गायन किया। उन्होंने गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णवजन तो तेने कहिए’, ‘धरती लाल पराश है, धुंआ-धुंआ आकाश है, भारत मां का अंतर्मन, गांधी बिना उदास है’ एवं ‘सत्य अहिंसा के साधक बापू तुझे प्रणाम है’ आदि भजनों का गायन किया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने भजन गायक श्री प्रभंजय चतुर्वेदी सहित उनके दल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा, संस्कृति विभाग के संचालक श्री अनिल साहू, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री एन.के. चन्द्रवंशी सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राजभवन में महात्मा गांधी पर आधारित भजनों का हुआ गायन
October 7, 2019
42 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- Crude Oil में भारी उतार-चढ़ाव, $100 के पार पहुंचकर फिसली कीमतें; क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
- सुपरटेक के पूर्व प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संदिग्ध लेन-देन पर उठाए सवाल; फर्जी स्टाम्प पेपर मामले की भी होगी जांच
- ‘अदालत कोई मनोरंजन चैनल नहीं’, बिना अनुमति कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो क्लिप साझा करने पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक
- IND vs ZIM: वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ी चुप्पी, बताया किसके लिए था खास इशारा
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment