दुर्ग, 06 जून 2020 / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल द्वारा दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत स्थित 33/11 के.व्ही. तिरगाझोला सबस्टेशन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियांे को गर्मी के समय प्रतिदिन अर्थिंग में पानी डालने एवं नियमित रुप से सभी जम्फरों, ए.बी.स्वीच की जांच कर सुधार कार्य करने के निर्देष दिए। उन्होंने सभी फीडरों पर चलने वाले विद्युत लोड की जानकारी लेकर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को प्रसारित किए। श्री पटेल ने सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों के विद्यमान विद्युत उपकरणों एवं 33/11 के.व्ही.लाइनों के उचित रखरखाव, वितरण ट्रांसफार्मरों की यथास्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। विद्युत व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि वितरण ट्रांसफार्मरों एवं लाइनों के उपकरणों पर सतत निगरानी रखी जाए, विफल होने की स्थिति में इन्हें बदलने की त्वरित कार्यवाही हो। श्री पटेल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यालय में पर्याप्त दूरी बनाकर बैठने, मास्क एवं हैंड सेनेटाइजर का अनिवार्यतः उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री व्ही.आर.मौर्या भी उपस्थित रहे।
कार्यपालक निदेशक ने सबस्टेशन के कार्यों का लिया जायजा , निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देश
June 6, 2020
45 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में बड़ा बदलाव, विवेक आचार्य को मिली कार्यकारी संचालक की जिम्मेदारी
- रायपुर में “रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026” का आयोजन किया गया, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन 2026
- छत्तीसगढ़ वन विभाग में ठेका पद्धति लागू करने व स्थानांतरण नीति पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया अजीत दुवे ने
- पत्रकार को सच लिखने के कारण डरना पड़े तो यह केवल पत्रकार की समस्या नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है- सेराज अहमद कुरैशी
- Azeem EduCorp Computer Institute में मनाया गया “ग्रीन डे” विद्यार्थियों ने लिया “Go Green, Be Clean, Be Proud” का संकल्प
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment