Health

डीकेएस अस्पताल में 1850 रूपए में होगा एमआरआई, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया लोकार्पण

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज यहां डीकेएस अस्पताल में अत्याधुनिक नई एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। आधुनिक तकनीकों से लैस तीन टेसला क्षमता की इस मशीन से लोगों को काफी कम दर पर सिर्फ एक हजार 850 रूपए में एमआरआई की सुविधा मिलेगी। डीकेएस अस्पताल के साथ ही बाहर के मरीज भी यहां आकर एमआरआई करवा सकते हैं। नई मशीन के उद्घाटन के अवसर पर विधायकग सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह और संचालक, चिकित्सा शिक्षा डॉ. एस.एल. आदिले मौजूद थे।
डीकेएस अस्पताल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि आज इस मशीन के शुरू होने से लोगों को काफी कम दर पर एमआरआई की सुविधा मिलेगी। इस गुणवत्ता और क्षमता की रायपुर में बहुत कम मशीनें हैं। डीकेएस अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के साथ ही बाहर के मरीज भी यहां आकर एमआरआई सुविधा का लाभ ले सकते हैं। शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ, सस्ता और बेहतर बनाने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। करीब 11 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित यह अत्याधुनिक मशीन इसी दिशा में एक कोशिश है। एमआरआई मशीन का उद्घाटन करने आए सिंहदेव ने यहां इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से बातकर उनका हाल-चाल पूछा। सिंहदेव ने उनसे इलाज की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0499409