रायपुर, 28 जनवरी 2020/ राजिम माघी पुन्नी मेला की आवश्यक तैयारियों के संबंध में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 29 जनवरी को सबेरे 9 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में बैठक लेंगे। मेले का आयोजन माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से प्रारंभ होगी और 21 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगी। बैठक में मेला आयोजन से संबंधित विभिन्न विभागों को जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने कहा गया है। बैठक में कलेक्टर सह अध्यक्ष राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डालाधिकारी सहित लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, विद्युत मण्डल, पर्यटन मण्डल, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी तथा राजिम माघी पुन्नी मेला केन्द्रीय समिति के सदस्य श्री गिरीश बिस्सा उपस्थित रहेंगे।
धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों के संबंध में 29 जनवरी को लेंगे बैठक
January 28, 2020
98 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ॐ शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक संपन्न; शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वें वर्ष बने निर्विरोध अध्यक्ष, 16वें दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू
- अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
- मुंबई में छह करोड़ लखपति दीदियां बनाने का संकल्प, 3.5 करोड़ पहले ही बन चुकी हैं : शिवराज सिंह चौहान
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment