Chhattisgarh State

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

रायपुर 22 जनवरी 2020/ स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्तर में संचालित एक माह के मलेरियामुक्त बस्तर अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पत्रकार-वार्ता में सिंहदेव ने बताया कि तीन चरणों में चलने वाले अभियान का पहला चरण अभी संचालित किया जा रहा है। मानसून के पहले जून में और मानसून के बाद नवम्बर में दूसरा और तीसरा चरण संचालित किया जाएगा। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को मलेरियामुक्त करने के लिए इस व्यापक अभियान को पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0623766