State U P

पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर निरन्तर संघर्षशील रहूंगा- सुनील सिंह

सुनील सिंह को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन गाज़ीपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश/ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल गिरिराज सिंह की सहमति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने *सुनील सिंह – रिपोर्टर गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश – एनडी टीवी इंडिया एवं प्रधान सम्पादक – डे नाइट न्यूज (न्यूज पोर्टल)* को गाज़ीपुर जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है, और यह अपेक्षा की है कि सुनील सिंह पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर निरन्तर संघर्षशील रहेंगे ।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को एसोसिएशन की सदस्यता दिला कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। सुनील सिंह को गाज़ीपुर जिला अध्यक्ष बनायें जाने पर प्रभाकर सिंह जनवार्ता, अभिषेक सिंह दैनिक जागरण, दीपक गिरी,आसिफ़ अंसारी प्राइम न्यूज, सुमंत सिंह, प्रेम शंकर, संजय सिंह, पुनीत सिंह, विकास सिंह जिंशु दैनिक भास्कर,राहुल सिंह, राकेश वर्मा, अरूण गुप्ता, दीपक यादव, संजय सिंह शिक्षक, दुर्गेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विजय मद्धेशिया प्रदेश प्रवक्ता पूर्वांचल इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, संजीव गुप्ता जिला बलिया, मुश्ताक अहमद, इमरान खान, शीतल प्रसाद गुप्ता, मो. हुसैन (जमाल), महेश सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0816883