दिल्ली : फीस वृद्धी को लेकर JNU के छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। JNU फीस विवाद पर प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा’, भाजपा ने वादा तो देश बनाने का किया था लेकिन काम भारत के बेहतरीन संस्थानों को खोखला कर उन्हें बेंचने का कर रही है।
इससे पहले JNU के नेत्रहीन छात्र आज दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के तरफ बढ़ रहे छात्रों के बीच में ही रोक दिया गया और उन्हें वसंत कुंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया। फिलहाल दिल्ली पुलिस इन छात्रों को वैन में बढ़ कर अपने ITO वाले मुख्यालय पर ले गई है।
आपको बता दें कि फीस वृद्धी को लेकर JNU के छात्रों लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों का गु’स्सा विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकलकर संसद तक पहुंच चुका है। कल छात्रों ने फीस बढ़ोतरी और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर संसद के बाहर वि’रोध-प्र’दर्शन किया। जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के इस प्रदर्शन में दृष्टिबाधित छात्रों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
इस प्रदर्शन में छात्रों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। छात्रों ने बैरिकेड भी तो’ड़ दिए और पुलिस से भि’ड़ गए। जवाबी कार्र’वाई में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वाटर कैनन भी छात्रों के ऊपर छिड़के गए थे। भारी वि’रोध प्र’दर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कम से कम 30 और जेएनयू के 15 छात्र घा’यल हो गए। जेएनयू के 100 छात्रों को भी पुलिस ने हि’रासत में लिया।
हॉस्टल शुल्क वृद्धि की पूर्ण वापसी की मांग करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने संसद के लिए मार्च निकाला। हाथों में पोस्टर लेकर और शुल्क विरोधी नारे लगाते हुए, सैकड़ों छात्रों ने दिल्ली की सड़कों पर मार्च किया।
भारत के बेहतरीन संस्थानों को खोखला कर उन्हें बेंच रही है भाजपा : प्रियंका गांधी

Add Comment