चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था के अनुमान को संशोधित करते हुए 2.1 प्रतिशत बढ़ा दिया है। गणना के नतीजों के बाद चीन ने 2018 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान को संशोधित कर 91,930 अरब युआन या 13,100 अरब डॉलर कर दिया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने शुक्रवार को इस संशोधन के बारे में जानकारी दी। इससे चीन के कम्युनिस्ट नेताओं के 2010 से 2020 के दौरान देश की जीडीपी के आकार को दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने की संभावना बढ़ गई है। सरकार की योजना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के जीडीपी वृद्धि के संशोधित अनुमान को भी जारी करने की है। हालांकि, सरकार की ओर यह नहीं बताया गया है कि इसे कब जारी किया जाएगा। पिछले अनुमान में 2018 में देश की जीडीपी 90,030 अरब युआन या 12,800 अरब डॉलर आंका गया था। यह 2018 में अमेरिका के 20,500 अरब डॉलर के जीडीपी से काफी पीछे है। हालांकि, 2018 में अमेरिका की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत रही थी जो चीन की तुलना में काफी कम है। चालू साल की जुलाई-सितंबर की तिमाही में चीन की वृद्धि दर छह प्रतिशत रही है। यह 1992 की सबसे धीमी वृद्धि है। अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के चलते चीन के विनिर्माण क्षेत्र की मांग प्रभावित हुई है। चीन की तेज वृद्धि और 1.4 अरब की आबादी के साथ माना जा रहा है कि वह जल्द अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था के अनुमान को 2.1 प्रतिशत बढ़ाया
November 22, 2019
17 Views
2 Min Read

You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Follow us on facebook


Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद के निर्णय
- लखन लाल देवांगन कैबिनेट मंत्री की मौजुदगी में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर मातृ वंदना सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
- विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आसिफ इक़बाल सहित वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान
- पहलगाम हमला के कारण तनाव और बढ़ा तो अमेरिका किस तरफ होगा, भारत या पाकिस्तान?
- वन विभाग में भ्रष्टाचार और विधानसभा में गलत जानकारी देने के मामले में छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर लीपापोती की तैयारी
Advertisements
Advertisements
Our Visitor







Add Comment