Chhattisgarh State

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर के अवसर पर उन्हें सत्-सत् नमन किया। श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया।
प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
श्रीमती इंदिरा गांधी बचपन से देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। उन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनायी। श्रीमती गांधी विभिन्न विषयों में रूचि रखने वाली और जीवन को एक सतत प्रक्रिया के रूप में देखती थी, जिसमें कार्य और रूचि इसके विभिन्न पहलू है। जिन्हें किसी खंड में अलग नहीं किया जा सकता और न ही अलग श्रेणी में रखा जा सकता है। उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त की।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0629361